6 जुलाई 2011 - 19:30

अफ़ग़ानिस्तान में लोगों ने अमरीका विरोधी प्रदर्शन किए और विदेशी सैनिकों के हाथों आम नागरिकों की हत्या की कड़ी निंदा की।

अफ़ग़ानिस्तान में लोगों ने अमरीका विरोधी प्रदर्शन किए और विदेशी सैनिकों के हाथों आम नागरिकों की हत्या की कड़ी निंदा की।ग़ज़्नी प्रांत में अमरीका के नेतृत्व में नैटो सेना के आक्रमण में दो बच्चे मारे गए थे जिसके बाद क्षेत्र में आक्रोष फूट पड़ा है। यह घटना ख़ुगयानी ज़िले में हुई। अफ़ग़ानिस्तान में विदेशी सेना के हाथों आम नागरिकों की हत्या बहुत बड़ी समस्या बनी हुई है।इसी बीच सूचना है कि नैटो का एक हेलीकाप्टर गिर कर तबाह हो गया। गठबंधन सेना ने एक बयान में बताया कि हेलीकाप्टर बृहस्पतिवार की सुबह परवान प्रांत में गिरा। इस घटना में कोई भी हताहत या घायल नहीं हुआ, पायलट सुरक्षित है। बयान के अनुसार हेलीकाप्टर गिरने का कारण ज्ञात नहीं है किंतु यह निश्चित है कि हेलीकाप्टर किसी आक्रमण का निशाना नहीं बना।

........

166